लखीसराय: जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के साध बाबा स्थान के समीप बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, किया गया उपचार।
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग साध बाबा स्थान के समीप बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव निवासी कारे महतो के पुत्र पप्पू कुमारके रूप में की गई।