पिंड्रा: वाराणसी में पीएम मोदी का युग पुरुष और शिवभक्त वाला पोस्टर, शहर में बना चर्चा का विषय
वाराणसी में शनिवार को पीएम मोदी का युग पुरुष और शिवभक्त वाला पोस्टर पूरे जनपद में लगाया गया।।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से लगाया गया यह पोस्टर चर्चा का विषय बना था। पीएम मोदी के वाराणसी आगमन से पहले लगाए गए पोस्टर को लेकर युवा मोर्चा के अमन सोनकर ने बताया कि पोस्टर के माध्यम से पीएम के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया है।