खरगोन। शनिवार देर शाम करीब 7 बजे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने खरगोन जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स एजेंसी की व्यवस्थाओं में कुछ कमियां पाई गईं, जिस पर मंत्री सारंग ने संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।