बांसवाड़ा: डीपी चोरी के कारण परिवहन विभाग ठप, लोग पांच दिन से हो रहे परेशान
बांसवाड़ा परिवहन विभाग में डीपी चोरी होने के बाद पिछले चार-पांच दिनों से कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से विभाग में परिवहन से जुड़े सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बिना काम करवाए वापस लौटने को मजबूर हैं।