किशनगढ़ बास: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के परिवार पर हमला, पोती के सिर में आई गंभीर चोट
Kishangarhbas, Alwar | Jul 10, 2026
खैरथल के नंगल संतोकडा गांव में एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमले में महिला की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। सर में लोहे की रोड लगने से कई टांके आए हैं। पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जहां शुरू कर दी है।