पटना ग्रामीण: चौक थाने की पुलिस ने अपराधी सन्नी मलिक समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया
चौक थाना क्षेत्र से बिहार एसटीएफ के सहयोग से अपराधी सन्नी मलिक और उसके 2 सहयोगियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। साथ हीं एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। इन सभी के पास से एक देशी पिस्टल, दो देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बुधवार दोपहर 3:10 पर पटना सिटी SDPO 2 गौरव कुमार ने मामले की जानकारी दी है।