घोड़ाडोंगरी: मरकाढ़ाना गांव में कुएं में गिरने से बुजुर्ग की हुई मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के मरकाढाना गांव में कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहूंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। संभावना जताई जा रही है कि बुजुर्ग रात में उठा था इसी दौरान घर के सामने अंधेरे में वह कुएं में गिर गया।