घोड़ाडोंगरी: सारनी थाना क्षेत्र में 12 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पिता पर मामला किया दर्ज
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी थाना क्षेत्र में 12 साल की बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। बेटी ने मां के साथ सारनी थाने पहुंचकर आरोपी पिता पर मामला दर्ज कराया। सारनी पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शनिवार रात करीब 8 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।