घोड़ाडोंगरी: सारनी के वार्ड 12 में स्थित मकान में लगी भीषण आग, मकान सहित घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी के वार्ड 12 में बीती रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से मकान सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से एक बाइक जल गई। मोहल्ले वालों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी के वार्ड12 में सतीश सोनारे के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।