घोड़ाडोंगरी: चिखलपाटी गांव में महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
चिखलपाटी गांव में शुक्रवार को एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को परिजनों ने गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान लिए। घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिखलपाटी गांव में अज्ञात कारणों से पूजा मण्डल ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।