घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक पाथाखेड़ा निवासी सोहेल अंसारी 24 साल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी आरपीएफ के एएसआई डीके गौतम एवं जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घोड़ाडोंगरी जीआरपी ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे को शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।