ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका के कर्मचारी तनख्वाह न मिलने पर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे
Biaora, Rajgarh | Oct 14, 2025 ब्यावरा नगर पालिका कार्यालय के बाहर तनख्वाह नहीं मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि करीब 6 माह से उन्हें वेतन नहीं मिल पाया है। जिससे अब त्यौहार मनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने काम भी बंद रखा।