जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज जनपद पंचायत सभाकक्ष पामगढ़ में राजस्व अनुविभाग पामगढ़ के पटवारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों के प्रत्येक प्रकरण का समाधान निर्धारित समयसीमा में किया जाए।