सिंगरौली: गांव के एक व्यक्ति पर पीड़ित की दीवाल को ट्रैक्टर से जबरन तोड़ने का आरोप हरैया निवासी व्यक्ति ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
हरैया गांव निवासी व्यक्ति ने आवेदन देते हुए बताया कि मेरे गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने हमारी बाउंड्री बाल को ट्रैक्टर के जरिए कई बार तोड़ दिया है पीड़ित ने आगे बताया कि हमने इसके संबंध में कई बार बरगवां थाने में शिकायत की लेकिन आज दिनांक तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद हमने 181 लगाया उसके बाद एक बार इस मामले पर जांच हुई लेकिन आज दिनांक तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है पीड़ित ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है ।