रॉबर्ट्सगंज: कचहरी तिराहे पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे कचहरी तिराहे पर नुक्कड़ सभा कर के केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सवाल उठाए। सपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई और बेरोजगारी की मार दी है।