देहरादून: यूसीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने विधानसभा की ओर किया कूच, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूसीसी को वापस लेने की मांग की। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग की मदद से रोक लिया। जिससे नाराज होकर कांग्रेसी सड़क पर ही धरने पर बैठ गये।