मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में रास्ता बंद करने का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम केलनपुर निवासी सोहित पुत्र राम रतन के प्लाट का रास्ता दबंगों ने बंद कर दिया था। जिसको लेकर जब सोहित ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी वहीं सोहित घायल हो गया। घायल सोहित को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।