तरारी: विश्व साइकिल दिवस पर तरारी में निकली जोशपूर्ण रैली, स्वच्छता कर्मियों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण बचाने का संदेश
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को तरारी प्रखंड क्षेत्र में उत्साह और जागरूकता से भरी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शंकरडीह पंचायत भवन से प्रारंभ हुई, जिसमें स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन "मेरा युवा भारत" एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया।