धौलपुर: सदर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में महिला की मौत, पीहर पक्ष ने हत्या का मामला दर्ज कराया
महिला की मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार को पीहर पक्ष के द्वारा दहेज की खातिर हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद महिला थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया, महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।