जगदलपुर: स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 10 सप्ताह, 10 बजे, 10 मिनट का विशेष जनस्वास्थ्य अभियान शुरू
कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में संचालित स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों डेंगू, मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष जनस्वास्थ्य अभियान 10 सप्ताह, 10 बजे, 10 मिनट की शुरुआत की। कलेक्टर कार्यालय से अभियान का शुभारंभ करते हुए कार्यालय परिसर में स्थित कूलर की पानी को हटवाया।