ग्राम कमरारी में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने 03 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। शुक्रवार शाम 06 बजे पुलिस ने बताया कि 25 नवंबर की दोपहर को पीड़ित युवक खुशीराम केवट जब आरोपी के खेत पर था। तभी जमीनी विवाद को लेकर आरोपी वीरन केवट, हरि केवट और लल्ला केवट ने मारपीट कर दी।