मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग के 5 बच्चों का 3 घंटे चला पोस्टमॉर्टम, देवरानी-जेठानी के खिलाफ FIR, पेट्रोल डालकर जलाया
Meerut, Meerut | Nov 9, 2024 मेरठ में स्ट्रीट डॉग के 5 बच्चों का 3 घंटे तक पोस्टमॉर्टम किया गया। स्ट्रीट डॉग के बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाली देवरानी और जेठानी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली का है।4 दिन पहले देवरानी-जेठानी ने स्ट्रीट डॉग के 5 बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था।इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।