छड़वा डैम के पास युवक का शव मिला. पेलावल थाना क्षेत्र में छड़वा डैम के पास एक युवक का शव मिला। सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी के रूप में हुई है, जो कल शाम से लापता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।