तालबेहट: हाइवे 44 टेकरी से पवागिरी मंदिर जाने वाला मार्ग जर्जर और बदहाल, छात्र और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी, जताया आक्रोश
तालबेहट क्षेत्र के हाईवे 44 टेकरी से प्रसिद्ध पवा गिरी जैन मंदिर को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर और बदहाल हो गया है,जिसको लेकर पास में बने पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है,और प्रशासन से जल्द ही सड़क की मरम्मत की मांग की है।