शिवपुरी नगर: 'शुद्ध टोस्ट' में निकली अशुद्धि: पैकेट में मरी छिपकली मिलने के बाद फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई
शिवपुरी शहर में टोस्ट के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिलने की घटना के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन सक्रिय हो गया है। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ब्रांड के टोस्ट के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।