उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष और हाईस्कूल उधवा में तीन दिवसीय भारत की जनगणना का प्रशिक्षण संपन्न
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में तीन दिवसीय आयोजित भारत की जनगणना 2027 को लेकर तृतीय फेज का प्रशिक्षण शनिवार को अपराह्न करीब 4 बजे संपन्न हो गया। इस दौरान सहायक चार्ज पदाधिकारी सूरज टुडू ने बताया कि तीन बेंचों में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा तीन दिनों तक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।