कटंगी: जनपद सदस्य और सरपंच ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन, उपसरपंच पर फर्जी दस्तावेज, सरकारी राशि दुरुपयोग का आरोप
ग्राम पंचायत दिग्धा में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर अनियमितता और फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर महिला सरपंच समलो कंगाली और जनपद सदस्य नितेश पुष्पतोड़े ने जनपद पंचायत सीईओ और तिरोड़ी थाने में सोमवार को लिखित शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। जनपद सदस्य और सरपंच दोनों सोमवार को जनपद कार्यालय पहुंचे। महिला सरपंच ने सीईओ को