बीना रिफाइनरी ने शनिवार को खुरई रोड स्थित गार्डन में मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम कई वर्षों से चल रही परंपरा का हिस्सा है, जिसमें बीना तहसील के 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के उन छात्रों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सांसद पहुंची।