बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोदना में जुआ खेले जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 6 जुआरी को गिरफ्तार किया है वहीं मौके से 6 जुआरी फरार हो गए। पुलिस ने नगदी समेत 12 मोटरसाइकिल जप्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला किया है।