बरेली: कोतवाली थाना पुलिस ने गृहमंत्री को लेकर गाली-गलौज करने वाले सपा नेता को भेजा जेल
कोतवाली थाना पुलिस ने गृहमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद एक सपा नेता रामवीर दिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे मामले में एसपी सिटी ने सोमवार समय जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।