बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ चौराहे के पास से एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी शानू उपाध्याय के पास से पुलिस ने एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।