बरेली: बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने लेखपाल मनीष कश्यप के परिजनों से की मुलाकात
बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने लेखपाल मनीष कश्यप के परिजनों से मुलाकात की है। हालांकि आपको बता दें मृतक मनीष कश्यप की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मृतक मनीष कश्यप के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।