बरेली: सैलानी में दबंगों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, पैसे मांगने पर की पिटाई, बीच-बचाव करने वालों से भी की मारपीट, 3 घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी में दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की है। पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस पर गिरफ्तारी न करने का आरोप लगा है।