*बाल स्कूल ज्वालामुखी में शिक्षा संवाद का सफल आयोजन*
ज्वालामुखी ।। News123 ।। आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।इसमें लगभग 150 अभिभावकों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में जिन बच्चों ने टर्म वन में अच्छा प्रदर्शन किया था उनको ब्रेन ऑफ स्कूल नामक टाइटल से मुख्यातिथि अशोक शर्मा ने सम्मानित किया गया।स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने अपने सम्बोधन में अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा और समय समय पर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में अध्यापकों से चर्चा करे।अभिभावकों को विभिन्न प्रकार के छात्रवृत्तियों की जानकारी भी दी गई।बच्चों ने साइंस मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई।आए हुये अभिभावकों को बच्चों के रिपोर्ट कार्ड भी दिए गए।इस मौके पर एस एम सी प्रधान मीना शर्मा,उप प्रधान शालू, एस एम सी सदस्य गगन शर्मा,निशा और बाल स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।