उचकागांव: मीरगंज के बरईपट्टी गाँव के पास से 7.2 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गाँव के समीप से पुलिस ने 7.2 लीटर शराब बरामदा किया है वहीं तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान मीरगंज थाना के बरईपट्टी गाँव निवासी स्व अम्बिका राम का 38 वर्षीय पुत्र दिलीप राम है। गोपालगंज पुलिस ने शनिवार की शाम 4:30 के करीब जानकारी दी।