देवीपुर: दीपावली पर शहर में फूलों की बिक्री तेज, मां लक्ष्मी की पूजा को लेकर सुबह से बाजारों में रही चहल-पहल
दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से ही शहर के चौक-चौराहों पर फूलों की दुकानें सज गई थीं। शाम तीन बजे तक फूलों की बिक्री जारी रही। फूलों के साथ केला का पेड़, माला और अन्य पूजन सामग्रियों की भी जमकर बिक्री हुई। पूजा को लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई। दुकानदारों के अनुसार, द