बांधवगढ़: उमरिया: भविष्य से भेंट संवाद के तहत जिले के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित
4 अप्रैल शनिवार समय 11 बजेमध्यप्रदेश शासन,शिक्षा विभाग,भोपाल के निर्देशानुसार आज जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के लिए जिला अधिकारियों को स्कूलों का आवंटन किया गया था, अधिकारियों ने आवंटित स्कूलो में पहुंचकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया तथा उनके व्दारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया ।