पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध खनन मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी में अवैध खनन के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सहजाद (23) निवासी घाटा शमसाबाद, जिला नूंह (मेवात हरियाणा) को दबोच लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध खनन से जुड़े प्रकरण में मामला दर्ज था। पूछताछ और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।