बिलग्राम: मेहंदीपुर गांव में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने कथित तौर पर खाया जहर, इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत
Bilgram, Hardoi | Jun 16, 2026 हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय अतीक खां की कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई।परिजनों के अनुसार सोमवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद अतीक की तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले सीएचसी मल्लावां ले जाया गया, जहां से 100 बेड अस्पताल रेफर किया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।