पचरुखी: चांप गांव से मद्यपान के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चांप गांव से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात की। गिरफ्तार युवक चांप निवासी दिलीप कुमार पड़ीत है। पुलिस ने बंदी को बुधवार की दोपहर एक बजे फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।