कोतमा: कपिलधारा कोल साइडिंग में हो रहे प्रदूषण को लेकर के युवाओं ने सौंपा ज्ञापन
Kotma, Anuppur | Jun 8, 2026 बिजुरी नगर के वार्ड क्रमांक 7 कपिलधारा कॉलोनी में स्थित कोल साइडिंग से हो रहे प्रदूषण की समस्या को लेकर के सोमवार 3:00 बजे स्थानीय युवाओं ने नायब तहसीलदार कार्यालय बिजुरी पहुंचकर कोल साइडिंग से होने वाले प्रदूषण से हो रही परेशानी और इसके प्रदूषण से बीमारी की आशंका को लेकर के ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की गई।