काराकाट: काराकाट नगर पंचायत के तेनुआ टोला में आग, किसान का 6 बीघे का पशु चारा राख हुआ, लाखों का नुकसान
काराकाट नगर पंचायत के वार्ड-12 स्थित तेनुआ टोला में मंगलवार की रात 8 बजे एक खलिहान में भीषण आग लग गई। इस घटना में स्थानीय किसान जितेंद्र सिंह उर्फ जिमदार सिंह का लगभग 6 बीघा पशु चारा जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह रात में अपने घर में सो रहे थे, तभी खलिहान में रखे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई।