गोरखपुर: शादी की खबर से नाराज युवक ने घर का सामान फूंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर: चिलुआताल थाना पुलिस ने आगजनी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती की शादी तय होने से नाराज होकर घर में आग लगा दी थी, जिसमें स्कूटी और कपड़े जलकर राख हो गए। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करत