बड़ौद: जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यायलय में पुलिस और आरटीओ ने ली बस संचालकों की बैठक।
आगर मालवा के जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बस संचालकों की मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें पुलिस और आरटीओ के द्वारा संचालकों को बसों के स्टॉपेज और ट्रैफिकरूल समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही नए बस स्टैंड के संचालक के संबंध में रुपरेखा बनाई।