बड़ौद: बड़ोंद से कावड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ के लिए रवाना, 26 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे, भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक।
बड़ोंद से बुधवार को 26 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए 12 से अधिक भक्त निकले। सभी बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कावड़ लेकर जा रहे संजय लोहार ने बताया कि नगर परिषद के समीप पंचकुइ महादेव मंदिर से बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नगर की बाबा श्याम मित्र मंडली के सदस्य अपने कावड़ में जल भरकर निकले।