बड़ौद: कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान अंतर्गत जिले के गांवों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया
कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा बुधवार को जिले के गांवों में पहुंचकर राजस्व महा अभियान 2.0 अंतर्गत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने ग्राम लालाखेड़ी, कालियाखेड़ी एवं हनुमान निपानिया में पहुंचकर राजस्व महा अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों का जायजा लेकर, समग्र की आधार ईकेवाईसी व खसरा से आधार व समग्र लिंकिंग से शेष कृषकों के बारे में जानकारी दी।