बड़ौद: ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर हेतु 52 अभ्यर्थियों का चयन, जनपद पंचायत बड़ोद में हुआ आयोजन।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में आगर के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जनपद पंचायत बड़ौद में सुरक्षा जवान विशेष भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। भर्ती शिविर में 113 आवेदकों ने पंजीयन कराया एवं जिनमें से 52 अभ्यर्थियों का चयन किया जाकर ऑफर लेटर प्रदान किए गए। अधिकारी सूरजभान मीणा द्वारा पंजीयकों को ऑफर लेटर दिए।