बड़ौद: कलेक्टर ने किया बड़ौद तहसील कार्यालय का निरीक्षण, बोले-'अधिकारी लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत करें निराकरण'
आगर जिले के बड़ोद में आज बुधवार को जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की ओर से डग तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर सिंह की ओर से राजस्व महा अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि नामांतरण, बंटवारे का समय पर निराकरण किया जाए। इस दौरान उन्होंने केवाईसी, समग्र खसरे की भी समीक्षा की। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।