नगर के अग्रसेन चौराहे में वैदिक परिवार द्वारा सोमवार की रात 9 बजे वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक होलिका दहन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। होलिका का निर्माण पारंपरिक रूप से गोबर से किया गया था।