Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

13 तारीख को जोगिंदर नगर में होगा विशाल धरना व रोष रैली : गुरु शरण परमार आज दिनांक 13-08-2026 को क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर की तीसरी बैठक रोटरी क्लब कार्यालय, लक्ष्मी बाजार में संपन्न हुई l 13 अगस्त दिन वीरवार को समिति के द्वारा जोगिंदर नगर की जनता के सहयोग से एक विशाल धरने व रोष रैली का आयोजन करने बारे रूप रेखा तैयार की गई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने की l इस रोष रैली के आयोजन बारे संयोजक मंडल के सदस्य पंकज जमवाल, कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, भास्कर गुप्ता, मेघना ठाकुर, नगर परिषद जोगिंदर नगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया, समिति के उपाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, विशाल शर्मा, महासचिव रमन बहल, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, पूर्व प्रधान बुहला भरयाड़ा आशा ठाकुर, रोटेरियन राम लाल वालिया व हेमराम शर्मा ने अपने सुझाव दिये और जोगिंदर नगर की जनता को इस गंभीर विषय बारे जागृत करने व रैली में पहुँचाने का प्रण लिया l सब ने एक ही बात कही कि आयुष विभाग व राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड एक बात जोगिंदर नगर की जनता की ओर से स्पष्ट समझ ले कि यह संस्थान यहाँ से कहीं नहीं जाएगा और अगर ये विभाग नहीं मानते हैं तो संघर्ष समिति किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो जाएगी जिसकी सारी जिम्मेवारी इन्ही विभागों की होगी l यह संस्थान जोगिंदर नगर को यहाँ की भौगोलिक परिस्थियों, जलवायु, मिट्टी की उर्वरता, आधारभूत ढांचा, 125 बीघा जमीन, पर्याप्त भवन, मशीनरी आदि की सारी शरतें पास करने पर मिला है l जो भी इसको यहाँ से ले जाना चाहता है वह संघर्ष समिति से बात करके हमें संतुष्ट करे कि इन शर्तों में से कौन सी शर्त अब जोगिंदर नगर पूरी नहीं कर रहा है l जोगिंदर नगर से कोई भी कार्यालय अथवा संस्थान अब जोगिंदर नगर की जागरूक जनता नहीं ले जाने देगी l अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने समिति की ओर से जोगिंदर नगर के समस्त राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों, व्यापार मंडल के साथियों, नगर परिषद व पंचायतीराज के चुने हुए व पूर्व प्रतिनिधियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, महिला व युवक मण्डलों, सेवानिवृत कर्मचारी संगठनों सहित समस्त बुद्धिजीवियों से इस पूर्णतः गैर राजनीतिक संघर्ष समिति को 13 तारीख को प्रातः 10:00 बजे राम लीला मैदान जोगिंदर नगर के ऋतू रंगमंच में पहुँच कर इस संस्थान को रोकने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है ताकि भविष्य में कोई भी यहाँ से हमारे कार्यालय ले जाने के बारे ना सोचे l #nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Indian National Congress Punjab Kesari / Himachal Sukhvinder Singh Sukhu Vikramaditya Singh Prakash Rana MLA

Mandi, Mandi | Aug 12, 2026

MORE NEWS

13 तारीख को जोगिंदर नगर में होगा विशाल धरना व रोष रैली : गुरु शरण परमार आज दिनांक 13-08-2026 को क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर की तीसरी बैठक रोटरी क्लब कार्यालय, लक्ष्मी बाजार में संपन्न हुई l 13 अगस्त दिन वीरवार को समिति के द्वारा जोगिंदर नगर की जनता के सहयोग से एक विशाल धरने व रोष रैली का आयोजन करने बारे रूप रेखा तैयार की गई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने की l इस रोष रैली के आयोजन बारे संयोजक मंडल के सदस्य पंकज जमवाल, कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, भास्कर गुप्ता, मेघना ठाकुर, नगर परिषद जोगिंदर नगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया, समिति के उपाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, विशाल शर्मा, महासचिव रमन बहल, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, पूर्व प्रधान बुहला भरयाड़ा आशा ठाकुर, रोटेरियन राम लाल वालिया व हेमराम शर्मा ने अपने सुझाव दिये और जोगिंदर नगर की जनता को इस गंभीर विषय बारे जागृत करने व रैली में पहुँचाने का प्रण लिया l सब ने एक ही बात कही कि आयुष विभाग व राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड एक बात जोगिंदर नगर की जनता की ओर से स्पष्ट समझ ले कि यह संस्थान यहाँ से कहीं नहीं जाएगा और अगर ये विभाग नहीं मानते हैं तो संघर्ष समिति किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो जाएगी जिसकी सारी जिम्मेवारी इन्ही विभागों की होगी l यह संस्थान जोगिंदर नगर को यहाँ की भौगोलिक परिस्थियों, जलवायु, मिट्टी की उर्वरता, आधारभूत ढांचा, 125 बीघा जमीन, पर्याप्त भवन, मशीनरी आदि की सारी शरतें पास करने पर मिला है l जो भी इसको यहाँ से ले जाना चाहता है वह संघर्ष समिति से बात करके हमें संतुष्ट करे कि इन शर्तों में से कौन सी शर्त अब जोगिंदर नगर पूरी नहीं कर रहा है l जोगिंदर नगर से कोई भी कार्यालय अथवा संस्थान अब जोगिंदर नगर की जागरूक जनता नहीं ले जाने देगी l अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने समिति की ओर से जोगिंदर नगर के समस्त राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों, व्यापार मंडल के साथियों, नगर परिषद व पंचायतीराज के चुने हुए व पूर्व प्रतिनिधियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, महिला व युवक मण्डलों, सेवानिवृत कर्मचारी संगठनों सहित समस्त बुद्धिजीवियों से इस पूर्णतः गैर राजनीतिक संघर्ष समिति को 13 तारीख को प्रातः 10:00 बजे राम लीला मैदान जोगिंदर नगर के ऋतू रंगमंच में पहुँच कर इस संस्थान को रोकने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है ताकि भविष्य में कोई भी यहाँ से हमारे कार्यालय ले जाने के बारे ना सोचे l #nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Indian National Congress Punjab Kesari / Himachal Sukhvinder Singh Sukhu Vikramaditya Singh Prakash Rana MLA - Mandi News